फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी प्रेम की अनूठी मिसाल:

विज्ञापन
फोटो-38-अपने छोटे बेटे मोहित सिंह के साथ पिता एसआई सूरजपाल व मां ज्ञानमती। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बघौली। पासिंग आउट परेड में छोटे बेटे को भी खाकी वर्दी मिलने के बाद सब इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह का पूरा परिवार अब पुलिस वाला हो गया है। परिवार में केवल पत्नी को छोड़ सभी पुलिसकर्मी बन चुके हैं। इससे क्षेत्र में इस परिवार की चर्चा है।
विज्ञापन

बघौली थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सूरजपाल सिंह मुरादाबाद जनपद के थाना ठाकुर द्वारा के ग्राम बादर झल्ला (मजरा लौंगी कला) के रहने वाले हैं। इनका बड़ा बेटा रोहित सिंह अंबेडकर नगर की कोतवाली अकबरपुर में कांस्टेबल है।
बेटी स्वाति सिंह जनपद बरेली के कोतवाली इज्जत नगर में कांस्टेबल है। छोटे बेटे मोहित सिंह को भी हरदोई में तैनाती मिली है। इस पूरे परिवार में सिर्फ सूरजपाल की पत्नी ज्ञानमती ही गृहिणी हैं। उनका कहना है कि पूरा परिवार देश की सुरक्षा के प्रति समर्पित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें