फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 18 विद्यालयों में शुरू हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
फोटो-10-राजकीय इंटर कॉलेज में टीका लगवाने को लगी छात्रों की लाइन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले के 18 माध्यमिक स्कूलों में 15 से 18 साल की आयु के छात्र-छात्राओं का टीकाकरण अभियान गुरुवार से शुरू हुआ। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में ही 700 से अधिक को टीका लगा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई, श्री वेणी माधव बालिका इंटर कॉलेज, श्री देवदरबार आश्रम इंटर कॉलेज सांडी, जेकेजे इंटर कॉलेज चौसार, द्वारिकाधीश इंटर कॉलेज सांडी, तुलसी आश्रम इंटर कॉलेज बघौली सहित 18 कॉलेजों में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। इसके अलावा सभी माध्यमिक स्कूलों के लिए भी तिथिवार अभियान जारी कर दिया गया है।
बताया कि विद्यालय के लिए निर्धारित तिथि पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच रही हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य टीआर वर्मा, एडवोकेट सुधाकर वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

फोटो-9-राजकीय इंटर कॉलेज में टीका लगवाता छात्र रोहित व साथ में डीआईओएस वीके दुबे व अन्य। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें