हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की अंक सुधार परीक्षा के सातवें दिन शनिवार को 128 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा स्थगित होने के बाद प्रोन्नत में मिले अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए अंक सुधार परीक्षा कराई जा रही है।
पांच केंद्रों पर परीक्षा हो रही है। सातवें दिन शनिवार को हाईस्कूल की परीक्षा प्रथम पाली में हुई। जिसमे कामर्स के तीन छात्र पंजीकृत थे सभी अनुपस्थिति रहे। द्वितीय पाली में इंटर में अंग्रेजी में 501 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 376 उपस्थित रहे व 125 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 128 ने परीक्षा छोड़ दी।