बेहटागोकुल। थानाक्षेत्र के ग्राम बदरुद्दीनपुर में एचटी लाइन का जर्जर तार टूटकर खेत में लगी तारबाड़ी पर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई।
गांव निवासी सुरेंद्र(60) खेती करता था। उसके मकान के सामने स्थित खेत के पास से एचटी लाइन निकली है। शुक्रवार रात बारिश के दौरान जर्जर तार टूटकर गिर गया। शनिवार सुबह सुरेंद्र खेत में मवेशी बांधने गया तो टूटे तार की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
उधर से गुजरे ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व तीन बेटियां हैं। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।