फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। खाद्य विभाग की टीम बिलग्राम स्थित न्यू राठौर खाद भंडार का निरीक्षण करने पहुंची। तभी दुकान मालिक ने दुकान बंद कर दी। उपनिदेशक कृषि के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी ने दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। अभिलेख अधूरे मिलने पर एक और दुकान का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. नंद किशोर और एसडीएम बिलग्राम राहुल कश्यप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से अलग अलग खाद विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। बिलग्राम के सांडी रोड पर स्थित आरके ट्रेडर्स में 3.15 एमटी डीएपी पीओएस में अंकित था। यहां से गुणवत्ता की जांच के लिए डीएपी का एक नमूना लिया गया।
इसके बाद अवस्थी बीज भंडार सांडी से गेहूं बीज के नमूने लिए गए, जबकि कटियारी बीज भंडार से गेहूं के बीज का एक नमूना लिया गया। इसी तरह जैद बीज भंडार के अभिलेख अपूर्ण मिले। दोनों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं और नोटिस जारी कर अभिलेख व जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें