फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवैया में खुदाई के दौरान टीला धंसा, 5 मजदूर दबे

विज्ञापन
फोटो-37- मिट्टी हटाकर बाहर निकाले गए दो श्रमिक। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। ग्राम मवैया में खड़ंजा निर्माण के लिए मिट्टी की खुदाई कर रहे पांच मजदूर टीला धसने से मलबे में दब गए। सीओ एसआर कुशवाहा व कोतवाल महेश चंद्र ने बचाव कार्य शुरू कराया। देर शाम सभी पांच मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। दो की हालत नाजुक होने पर अस्पताल भेजा गया है। यहां एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम करीमनगर के मजरा मवैया में खड़ंजा डालने का काम चल रहा है। इसके लिए गुरुवार शाम करीब छह बजे कुछ श्रमिक करीमनगर तालाब के पास स्थित टीले से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। इस बीच टीला धसक गया। काम कर रहे पांच मजदूर टीले की मिट्टी के नीचे दब गए। आसपास मौजूद अन्य श्रमिकों का शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मिट्टी हटानी शुरू कर दी। इस बीच सीओ एसआर कुशवाहा व कोतवाल महेश चंद्र फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और तेज गति से बचाव कार्य शुरू कराया।
लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद मिट्टी हटाकर चार मजदूरों नबी हसन (30), इलियास (32), शिशु पाल (32) व राजेंद्र (30) निवासी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवैया मजरा करीमनगर को बाहर निकाल लिया। तीन मजदूरों की हालत सामान्य मिली, जबकि राजेंद्र की स्थिति खराब मिलने पर उसे अस्पताल ले जा गया। उधर, देर शाम लगभग 7.45 बजे जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर अंदर फंसे पांचवें मजदूर मवैया निवासी संजीव (22) को भी बाहर निकाल लिया गया। बेसुध हालत में उसे अस्पताल भेजा गया है। देर शाम इलाज के दौरान संजीव की मौत हो गई। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया कि श्रमिकों को बाहर निकाल लिया गया है। अस्पताल में भर्ती दो लोगों में एक मजदूर की मौत हो गई।

फोटो-38- जेसीबी की मदद से बचाव कार्य में जुटे मजदूर व पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें