फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब किनारे पड़ा मिला पश्चिम बंगाल की महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कस्बे के मोहल्ला ठाकुरगंज में शुक्रवार सुबह तालाब के पास महिला का शव पड़ा मिला। पश्चिम बंगाल निवासी व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त पत्नी के रूप में की है। बताया कि चार दिन पहले मानसिक रूप से कमजोर पत्नी लखनऊ स्टेशन से लापता हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह दम घुटने से होना सामने आया है। मुंह में मिट्टी भरी मिली है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज में शुक्रवार सुबह तालाब के पास महिला का शव देखकर भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां पहुंचे पश्चिम बंगाल के जिला मालदा के निमुआ कामत गांव निवासी दुलाल मोदी ने शव के शिनाख्त पत्नी सुभद्रा (40) के रूप में की। बताया कि दंपती चंडीगढ़ में मजदूरी करते थे। उनके पांच बच्चे हैं। सुभद्रा कुछ समय पूर्व हादसे में घायल होने के बाद से मानसिक रूप से कमजोर हो गई थी। पांच दिन पहले ही पत्नी के साथ चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था।
चार दिन पहले लखनऊ में ट्रेन बदलने के दौरान सुभद्रा लापता हो गई थी। आसपास की दूसरी ट्रेन में सवार होने की आशंका पर वह रहीमाबाद, संडीला व बालामऊ में उसकी तलाश कर रहा था। शुक्रवार को वह संडीला में भटक रहा था, तभी शव मिलने की जानकारी पर वह यहां पहुंच गया। कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार महिला तालाब में गिरी ही नहीं, तो मुंह में मिट्टी कैसे भर गई। यह बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें