फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या की सूचना,कुत्ते का निकला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के खानू शंकरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह किशोर की हत्या कर गर्रा नदी के किनारे शव दफनाने की सूचना पर पुलिस दौड़ गई। मौके पर कुत्ते का शव निकला। पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के खानू-शंकरपुर गांव निवासी बच्चूलाल चौकीदार है। बच्चूलाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह अज्ञात व्यक्ति ने उसे गांव के पास से निकली गर्रा नदी के किनारे किशोर की हत्या कर शव दफनाने की जानकारी दी थी। जिस पर उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव दफनाने के स्थान को खुदवाया तो कुत्ते का शव निकला। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि खानू शंकरपुर निवासी शिवराम त्रिवेदी के कुत्ते की मौत हो गई थी। उसका शव दफनाया गया था। फर्जी सूचना देने वाले व्यक्ति बारे में जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें