फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेनदेन में सगे मौसेरे भाई ने की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दुबघटिया में युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। उधार वापस मांगने पर नशे में सगे मौसेरे भाई ने किशोर के साथ मिलकर उसे मारा था। पुलिस ने आरोपी को जेल और किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी भी बरामद की है।
विज्ञापन

पांच नवंबर को दुबघटिया निवासी सुनील का शव गांव में पेड़ के नीचे पड़ा मिला था। गले में रस्सी का फंदा था, जबकि एक सिरा पेड़ से बंधा था। मृतक के पिता राम सागर ने सुनील के सगे मौसेरे भाई प्रेमी व एक किशोर निवासीगण ग्राम दुर्गापुर थाना सुरसा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने सीओ हरपालपुर परशुराम सिंह के नेतृत्व में टीम लगाई थी।
एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग सात बजे सवायजपुर बस अड्डे के निकट प्रेमी व उसके साथी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि प्रेमी, सुनील और घटना में शामिल किशोर दिल्ली में एक साथ काम करते थे। इसी दौरान किशोर, हत्यारोपी के भाई शंकर ने सुनील से 5500 रुपये उधार लिए थे।
विज्ञापन

उधार वापस मांगने पर दोनों ने सुनील की हत्या रस्सी से गला दबाकर कर दी थी। इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से टांगने का प्रयास किया, लेकिन रस्सी टूटने से मौके पर शव छोड़कर भाग गए थे। घटना के समय दोनों आरोपी नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें