फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अखंडता बनाये रखना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देश की अखंडता बनाए रखना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इसलिए सभी को वीर शहीदों एवं उनके परिवारीजनों को हमेशा सम्मान देना चाहिए।
विज्ञापन

आजादी की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहीद उद्यान में चल रहे अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की शृंखला में शहीदों के परिजनों को सम्मानित करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज हम जो खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह वीर सपूतों की शहादत का ही नतीजा है।
शहीद उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष सुुखसागर मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव ने चंद्रशेखर आजाद व शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्व. जयदेव कपूर के पुत्र संजय कपूर व पुत्रवधू विनीता कपूर, स्व. अवधेश सिंह की पत्नी बेबी, स्व. शिवनाथ सिंह के पुत्र अवधेश सिंह, स्व. हरि बहादुर श्रीवास्तव की पुत्री मनमन श्रीवास्तव व शहीद मेजर पंकज पांडेय के पिता अवधेश कुमार पांडेय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

हरदोई। स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश की जनदीय शाखा के बैनर तले पदाधिकारियों व छात्र छात्राओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली। स्काउट गाइड के डिस्ट्रिक्ट चीफ कमिश्नर जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे के दिशा निर्देशन में स्काउट और गाइड ने रैली का शुभारंभ पुलिस लाइन से किया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों एवं चौराहों से होते हुए शहीद उद्यान तक रैली निकाल कर काकोरी कांड और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों को याद किया गया।
विज्ञापन

रैली शहीद उद्यान में जाकर समाप्त हुई। इस कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज, गंगा देवी इंटर कॉलेज, वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वेणी माधव कन्या इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज और स्काउट व गाइड ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्काउट और गाइड के जिला सचिव डॉ. राजेश तिवारी, जिला संगठन कमिश्नर रमेश वर्मा, जिला स्काउट मास्टर पंकज वर्मा, स्काउट मास्टर- मुकीत बेग राजमंगल, अजय वर्मा, रामचंद्र और गाइड कैप्टन में अल्का गुप्ता और साधना वर्मा और शशिप्रभा ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें