फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ, एपीओ व एडीओ पंचायत का एक सप्ताह का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। सीडीओ आकांक्षा राना ने सोमवार को हरपालपुर ब्लॉक का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अव्यवस्थाएं मिलने व योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार धीमी मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ व एडीओ पंचायत का एक सप्ताह का वेतन रोके जाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ब्लॉक पहुंची सीडीओ ने परिसर में खाली पड़ी जगह की साफ-सफाई कराने एवं बच्चों के खेलने के लिए झूला आदि लगवाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने ब्लॉक कार्यालय, सरकारी आवासों व मिनी सचिवालय का निरीक्षण किया और अभिलेखों का सत्यापन कर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की। सीडीओ ने ब्लॉक में कर्मचारियों के
लिए बने जर्जर सरकारी आवासों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार धीमी मिलने पर नाराजगी जताई और बीडीओ, एडीओ पंचायत व एपीओ का एक सप्ताह का वेतन रोके जाने का आदेश दिया। इस मौके पर बीडीओ डॉ. संतोष वर्मा, एडीओ पंचायत रमेश प्रकाश दीक्षित व एपीओ अतुल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें