फोटो-26-अखिल भारतीय वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया जिले का अर्पित कटियार। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। अखिल भारतीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले के अर्पित ने जनपद का नाम रोशन किया है। एकल युवा, हैदराबाद के बैनर तले हुई ऑनलाइन प्रतियोगिता में ‘सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप’ विषय पर 40 प्रतिभागियों ने समर्थन व विरोध में तर्क रखे।
आजाद नगर निवासी राकेश कटियार के बेटे अर्पित कटियार लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकल युवा, हैदराबाद द्वारा अखिल भारतीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को ऑनलाइन हुआ। जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से उन्होंने भी प्रतिभाग किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अर्पित ने बताया कि इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न राज्यों से तकरीबन 40 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। सोशल मीडिया वरदान या अभिशाप विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में वह पक्ष में बोले। उन्होंने प्रतियोगिता में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि बेरोजगारों के लिए सोशल मीडिया वरदान है। प्रतिभावान युवाओं के यही सोशल मीडिया एक प्लेटफार्म प्रदान करता है।