फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नर्स पत्नी की दुर्घटना में मौत से आहत शिक्षक पति ने लगा ली फांसी, खबर सुनते ही बिजली के तार से झूल गया

Mon, 22 Apr 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

सोमवार सुबह योगेश बाइक से विद्यालय जाने के लिए निकल गया था। इसके बाद लगभग सवा सात बजे मणिकर्णिका भी स्कूटी से टड़ियावां जाने के लिए निकली। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृत पति और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र में पचकोहरा के पास स्कूटी सवार स्टाफ नर्स को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना का पता चलने पर मृतका के शिक्षक पति ने घर पहुंचकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी योगेश कुमार (26) पिहानी विकास खंड के टीकमपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात था। उनकी पत्नी मणिकर्णिका (23) टड़ियावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर तैनात थीं। 

सोमवार सुबह योगेश बाइक से विद्यालय जाने के लिए निकल गया था। इसके बाद लगभग सवा सात बजे मणिकर्णिका भी स्कूटी से टड़ियावां जाने के लिए निकली। हरदोई-लखनऊ मार्ग पर पचकोहरा के पास किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

घटना का पता चलते ही परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। इसी बीच योगेश को भी घटना का पता चला। वह मौके पर न जाकर सीधे अपने घर पहुंचा और बिजली के तार से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मणिकर्णिका का मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नूपुरवा में है।  23 अक्टूबर 2023 में ही योगेश और मणिकर्णिका की शादी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें