फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री सूर्य प्रताप शाही का तंज, BJP ने घर-घर रोशनी पहुंचाकर विपक्षियों की लालटेन गुल कर दी

Sun, 21 Apr 2024 08:36 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: सवायजपुर के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब तो मोदी की गारंटी साथ है और उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा को जिताने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा ने घर-घर बिजली की रोशनी पहुंचाकर विपक्षी दलों की लालटेन गुल कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख दिन रात मेहनत करते हैं। 400 पार का नारा चरितार्थ करने के लिए बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुखों को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

विज्ञापन

सवायजपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की वजह से 2014 में भाजपा को जीत मिली। वर्ष 2019 में सपा बसपा गठबंधन के बाद भी भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया। अब तो मोदी की गारंटी साथ है और उत्तर प्रदेश की सभी सीटें भाजपा को जिताने का लक्ष्य है।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारी की योजनाओं का उल्लेख किया। कृषि मंत्री ने अपने विभाग की उपलब्धियां भी हरदोई जनपद के आंकड़ों के लिहाज से बताईं। सम्मेलन को भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश दुबे, विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा क्षेत्र के संयोजक प्रीतेश दीक्षित ने भी संबोधित किया।

जो पौधा लगाया था, उसे पुष्पित देख मिल रही खुशी
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि जब वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे तो पहली बार माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू को सवायजपुर से भाजपा का टिकट दिया था। उस चुनाव में रानू हार गए थे, लेकिन अगले दो चुनावों में रानू ने बेहतरीन जीत हासिल की। जो पौधा लगाया था उसे पुष्पित देख खुशी मिल रही है।
विज्ञापन

पूर्व प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने का दावा
बूथ सम्मेलन के दौरान कई लोगों के भाजपा में शामिल होने का दावा भी किया गया। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी से चुनाव लड़ चुके वेदराम कुशवाहा भाजपा में शामिल हो गए। महितापुर के प्रधान जलसिंह यादव, राजीव मिश्रा, छोटे भइया अग्निहोत्री समेत लगभग दस लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें