फोटो-31- कार्यक्रम को संबोधित करते शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवाजयपुर। राम की जन्मस्थली अयोध्या में हिंदू समाज की आस्था को साकार रूप मिल रहा है। सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण होगा। यह बातें गुरुवार को भरखनी ब्लाक के ग्राम भाभपुर में एक कार्यक्रम में आए श्री आदि जगतगुरु शंकराचार्य महासंस्थान सुमेरूमठ, काशी के जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती ने कही। उन्होंने कहा कि यही सही समय है, भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त किया जा चुका है। वहां लोगों को पुनर्वासित करने का प्रयास होना चाहिए। 1951 हिंदू एक्ट को समाप्त करना चाहिए, इसके तहत किसी भी मंदिर, मठ को सरकार जब चाहे अधिग्रहित कर सकती है।
इसी के चलते आंध्र व केरल में बहुत से मंदिरों का अधिग्रहण कर वहां के धन को इसाई व मुस्लिमों के विकास में खर्च किया जा रहा है। उन्होंने गाय को मां का दर्ज दिए जाने की बात कही। इस मौके पर प्रधान कृपाशंकर पांडेय, चंद्र विशाल व राजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।