फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरपालपुर अब गांव नहीं, नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की ग्राम पंचायत हरपालपुर को नगर पंचायत का दर्जा देने का रास्ता साफ हो गया है। हरपालपुर ग्राम पंचायत और हरपालपुर विकास खंड की ही ग्राम पंचायत सतौथा को मिलाकर नगर पंचायत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

शासन के नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल किए जा रहे इलाकों और इनकी भूमि के गाटा संख्या के साथ आपत्तियां मांगने के लिए गजट का प्रकाशन करने के निर्देश दिए हैं।
सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले हरपालपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत हरपालपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। स्थानीय लोग भी लंबे समय से ग्राम पंचायत की आबादी व अन्य स्थितियों को देखते हुए इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

हरपालपुर ग्राम पंचायत के साथ ही सतौथा ग्राम पंचायत को जोड़कर हरपालपुर नगर पंचायत बनाई जाएगी। इन गांवों की सीमावर्ती गाटा संख्या का उल्लेख कर नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। गजट जारी होने के 15 दिन के अंदर इस पर आपत्तियां दी जाएंगी।
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि हरपालपुर को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का वादा उन्होंने चुनाव के दौरान क्षेत्रीय लोगों से किया था। ये वादा भी पूरा कर दिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संबंधित मंत्रियों का भी आभार जताया।
अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि गजट के प्रकाशन के साथ ही आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निराकरण कर हरपालपुर को नगर पंचायत घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें