फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: हादसे में बाइक सवार रेलवे कर्मी की मौत, नैमिष स्टेशन के पास सिग्नल फिटिंग करने गया था

Sat, 12 Dec 2020 06:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई जिले में सीतापुर के नैमिष से बाइक से बालामऊ स्टेशन वापस आते रेलवे कर्मी की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोठवां निवासी रहूफ (55) बालामऊ जंक्शन पर सिग्नल फिटर था। शुक्रवार को वह नैमिष स्टेशन के पास काम करने गया था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर वह बाइक से बालामऊ वापस जा रहा था। रास्ते में बघौली प्रताप नगर मार्ग पर बरौली गांव से कुछ दूर पेट्रोल पंप के पास उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रहूफ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।

परिजन उसे घर ले आए और लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। उसके एक बेटा व एक बेटी है। बेटे नजीम ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। कोतवाल हंसमती ने बताया कि रेलवे बालामऊ से मेमो प्राप्त हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें