फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: शराब पीने से मना करने पर भतीजे को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

Wed, 19 Jan 2022 11:14 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई

सार

डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
गोली मारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव में शराब पीने से मना करने पर परिवार के चाचा ने भतीजे को अपने घर ले जाकर तमंचे से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के मिरकापुर गांव निवासी श्यामा (35) पुत्र भभूति गुरुवार शाम आठ बजे अपने घर पर चाय पी रहा था। तभी उसका चचेरा चाचा धमैद्र उसे अपने घर बुलाकर ले गया और उसे शराब पीने के लिए कहने लगा। मना करने पर गुस्से में तमंचे से उसके बायें  कंधे पर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें