फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान पुत्र के साथ मारपीट कर हवाई फायर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के बम्हाटपुर-नंदबाग गांव में दबंगों ने घर में घुसकर प्रधान पुत्र के साथ मारपीट कर तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बम्हाटापुर नंदबाग निवासी प्रधान माधुरी का पुत्र कुलदीप यादव (23) मंगलवार रात करीब नौ बजे घर पर था। उसी समय गांव के शिवकुमार साथी मुनेंद्र, सुनील व ज्ञानेंद्र के साथ कुलदीप से गाली गलौज करने लगे।
विरोध पर लाठी-डंडों से मारपीट कर तमंचे से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया शिवकुमार के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें