मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए।
हरदोई पुलिस ने रविवार को दो अंतर्रजनपदीय वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद किए गए वाहनों में से तीन शाहजहांपुर जनपद से और एक लखीमपुर खीरी से चोरी किया गया था। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मझिला के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ सलेमपुर पुल पर शनिवार आधी रात के बाद वाहनों की तलाशी का अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बाइक से आए दो लोग पुलिस टीम को देखकर वापस जाने की कोशिश करने लगे और इसी प्रयास में गिर गए।
शंका होने पर पुलिस ने दोनों केा हिरासत में ले लिया और बाइक की चेंचिस व इंजन नंबर का मिलान किया गया तो अंतर मिला। हिरासत में लिए गए मझिला थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गाजी निवासी राम रहीस और सलेमपुर मजरा पलियादेव निवासी नब्बू से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने बाइक चोरी की होने की बात कही।
विज्ञापन
साथ ही पिछले कुछ वर्षों में कई बाइक चोरी किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की छह और बाइक बरामद कर लीं। बरामद की गई बाइकों में से दो बाइक शहर कोतवाली हरदोई, शाहजहांपुर जनपद के थाना मिर्जापुर की एक, थाना कांठ की एक और कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र की एक बाइक शामिल है। लखीमपुर जनपद के पसिगवां थाना क्षेत्र से भी चोरी हुई एक बाइक बरामद हो गई है। एक बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है।