फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या

विज्ञापन
फोटो-35-घटनास्थल पर मौजूद सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा, फील्ड यूनिट के सदस्य और ग्रामीण। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़कुल मजरा रसूलपुर स्थित ननिहाल गए किसान की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह किसान का शव घर के बाहर चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक के भाई के तहरीर पर पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेलई निवासी विपिन कुमार(27) का ननिहाल संडीला क्षेत्र के ही ग्राम बड़कुल मजरा रसूलपुर में है। ननिहाल में सिर्फ नानी रहती हैं, उसकी मां मैकिंग और भाई करन अक्सर ननिहाल चले जाते हैं। यहां खेती का काम भी देखते हैं। मां और करन पहले से ननिहाल में थे और गुरुवार को विपिन अपनी पत्नी गुड़िया और डेढ़ वर्षीय पुत्र रवि के साथ ननिहाल पहुंच गया। विपिन घर के बाहर सोता था। शुक्रवार की रात भी वह बाहर जाकर सो गया। शनिवार सुबह वह घर नहीं आया तो उसकी मां ने पत्नी गुड़िया से पूछा। गुड़िया ने गहरी नींद में सोने की बात कहकर टाल दिया। थोड़ी देर बाद मां उसे देखने गई तो चारपाई पर विपिन मृत पड़ा मिला और उसके गले में निशान भी थे। विपिन की मौत से घर में हंगामा मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि भाभी गुड़िया के प्रेम संबंध अतरौली थानाक्षेत्र के भानपुर निवासी छोटू से हैं। परिजनों ने उन पर हत्या की आशंका जाहिर की। जिस पर पुलिस ने गुड़िया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने प्रेम संबंधों में बाधा बने पति की प्रेमी संग हत्या करना कबूल किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि मृतक के छोटे भाई करन की तहरीर पर मृतक की पत्नी गुड़िया और उसके प्रेमी छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गुड़िया को गिरफ्तार किया गया है। वहीं छोटू की तलाश की जा रही है। घटनास्थल से फील्डयूनिट की टीम ने आवश्यक नमूने भी जुटाए।
दो वर्ष पहले छोटू ने की थी विपिन की पिटाई
घटना का पता चलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल कुमार यादव, सीओ हरियावां एसआर कुशवाहा, संडीला कोतवाल बेणीमाधव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पता चला कि लंबे अरसे से गुड़िया के प्रेम संबंध उसके मायके में रहने वाले छोटू से हैं। दो वर्ष पहले विपिन जब अपनी ससुराल अतरौली थानाक्षेत्र के भानपुर गया था। तब उसका विवाद छोटू से हो गया था और तभी प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आई थी। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक तब छोटू ने विपिन की पिटाई कर दी थी, लेकिन परिजनों ने आपस में बैठकर समझौता करा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें