फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार लुटेरों ने महिला से 15 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बा स्थित बैंक से मंगलवार की दोपहर रुपये निकालकर घर जा रही महिला से रास्ते में बाइक सवार लुटेरे पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी रामवती ने बताया कि हरपालपुर कस्बा स्थित बैंक ऑफ इंडिया में उसका खाता है। मंगलवार को बैंक से वह रुपये निकालने आई थी। उसने खाते से 14 हजार रुपये निकाले और पर्स में रखे लिए।
पर्स में एक रुपये पहले से ही रखे थे। बैंक से निकल कर वह पैदल जा रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने कंधे में टंगी पर्स छीन ली। जब तक वह शोर मचाती लुटेरे फरार हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत दीपक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें