हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के चैन खेड़ा गांव में सोमवार की शाम एक मजदूर का शव बाग में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना में परिजन चुप्पी साधे हैं। गांव में घरेलू कलह के चलते खुदकुशी करने की चर्चा है।
चैन खेड़ा गांव निवासी आशाराम (24) मजदूरी करता था। सोमवार की दोपहर से वह लापता था। देर शाम गांव से कुछ दूरी पर स्थित बाग में रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला।
बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
गांव में घरेलू कलह से परेशान होकर उसके खुदकुशी करने की चर्चा है। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा एक बेटा है। पुुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सोमपाल गंगवार ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।