फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में खराब सब्जियों के इस्तेमाल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्राथमिक विद्यालय मंझिगवा में मिड-डे-मील में खराब सब्जियों का इस्तेमाल किए जाने का वीडियो प्रधानपति द्वारा वायरल कर दिया गया। प्रकरण में प्रधानाध्यापक ने प्रधानपति पर स्कूल में घुस कर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बीईओ को प्रार्थना पत्र दिया। बीईओ पवन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

भरावन के मंझिगवा शिवपुरी के प्रधानपति राजेश कुमार ने मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय मंझिगवा पहुंच कर वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। वीडियो में दिखाया गया है कि स्कूल में बन रहे मिड-डे-मील में खराब कच्चे केले व आलू का प्रयोग किया जा रहा है। वीडियो में इंचार्ज शिक्षिका अनीता यादव व प्रधानपति में विवाद होते भी दिखाई दे रहा है। प्रधानपति ने बताया कि बच्चों व अभिभावकों ने स्कूल में खराब खाना मिलने की शिकायत की थी। इसी के चलते वह व्यवस्था देखने गए थे।
वहीं, प्रधानाध्यापक अनीता यादव ने बताया कि प्रधानपति राजेश तहमद व बनियान पहनकर साथियों के साथ स्कूल में घुस रहे थे, जिस पर स्कूल मेें महिला शिक्षक होने का हवाला देते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह जबरन घुस आए। वीडियो बनाते हुए अभद्रता की। बताया कि बर्तन में सिर्फ एक आलू खराब था। प्रधानपति ने जबरन मामले को तूल दे दिया। बीईओ भरावन पवन सिंह ने बताया शिक्षिका ने प्रधान पर दबंगई का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें