फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त को शाबाशी, दो का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने शनिवार को मल्लावां ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रशासनिक भवन का जायजा लिया और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। यहां उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान तकनीकी सहायक दिग्लेश और सोशल ऑडिट के ब्लाक समन्वयक सुशील कुमार गैर हाजिर मिले। भ्रमण पंजिका में इनका कोई टूर भी दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन

सीडीओ ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी कर अग्रिम आदेशों तक 28 अगस्त का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। ब्लाक परिसर और अभिलेखों का रख-रखाव अच्छा पाए जाने पर उन्होंने मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल को शाबाशी दी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। मनरेगा उपायुक्त के पास मल्लावां बीडीओ का प्रभार भी है। ब्लाक की पटल सहायक आरती वर्मा को भी पत्रावली अपडेट मिलने पर प्रशस्ति पत्र दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें