हरदोई। शाहाबाद कोतवाली के उधरनपुर गांव निवासी संजीव (26) मंगलवार को गांव के पास से निकली नदी के किनारे भैंस चराने गया था। संजीव भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहा था। इस बीच तेज धार में भैंस की पूंछ उसके हाथ से छूट गई। नदी के तेज बहाव में संजीव डूब गया।
आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से नदी में उसे तलाशने का काम शुरू कर दिया है। देर शाम तक उसे तलाश नहीं जा सका है। कोतवाल सुरेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई है युवक को तलाश किया जा रहा है। (संवाद)