फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़े युवक को बस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कछौना कस्बे में पेट्रोल पंप के पास खड़े युवक को वहां से गुजर रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने रौंद दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक फसल की सिंचाई के लिए डीजल लेने जा रहा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मंडिलहिया निवासी पूजन सिंह (35) मंगलवार दोपहर कस्बे के पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आया था। वह पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ा था, तभी उसे वहां से गुजर रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में पूजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया, परिजन मौके पर पहुंच गए।
बताया कि पूजन सिंह चार भाइयों में सबसे छोटा था। औद्यौगिक क्षेत्र में स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसके एक बेटा व एक बेटी है। भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह घर से कैन में डीजल लेने की बात कह कर निकला था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया कि घटना के बाद भागने की कोशिश कर चालक को हिरासत व बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें