फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी कांड में दिवंगत किसानों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करते रालोद व भाकियू पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। रालोद व भाकियू पदाधिकारियों ने लखीमपुर खीरी कांड में दिवंगत किसानों को शहीद स्तंभ पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह ने कहा कि इस घटना ने पूरे देश को आंसू बहाने पर विवश कर दिया है। सरकार को राजनीति से हटकर उचित कदम उठाना होगा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह यादव ने कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताया। गृह राज्य मंत्री को पद से बर्खास्त करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने मुआवजे की राशि एक करोड़ रुपये करने की मांग की। पार्टी के मध्य यूपी महासचिव देवेंद्र सिंह एवं युवा अध्यक्ष पद्म चंदेल, रालोद किसान प्रकोष्ठ के घनश्याम सिंह ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। श्रद्धांजलि सभा के बाद रालोद एवं भाकियू कार्यकर्ताओं ने चार सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर बलकार सिंह, बलवीर सिंह, गिरीश चंद्र, इमरान, संदीप त्रिपाठी, विवेक शुक्ला, वीर बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें