फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

... तो ठेलिया से सुबह से ढोए गए मवेशियों के शव!

विज्ञापन
फोटो-20-गोशाला में मृत मवेशियों को ठेलिया से ले जाया गया। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
कछौना। क्षेत्र के पतसेनी देहात के मजरा तिर्वा की गोशाला में मौके पर पहुंचे आला प्रशासनिक अफसरों को भले ही आठ मवेशी मृत और छह मवेशी बीमार मिले, लेकिन स्थानीय बाशिंदों की बात कुछ अलग है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह मवेशियों के गोशाला में मर जाने की जानकारी पर प्रधान और उसके करीबी लोग मौके पर पहुंच गए थे। इसके बाद ठेलिया से कई मृत मवेशियों को यहां से हटवा भी दिया गया।
विज्ञापन

कछौना। क्षेत्र के पतसेनी देहात के मजरा तिर्वा की गोशाला के साथ अन्य गोशालाओं की स्थिति अधिकांश जगहों पर खराब है।
संबंधित क्षेत्रों के खंड विकास अधिकारी और ग्राम सचिव गोशाला की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाते ही नहीं। इतना जरूर है कि कागजों पर सब कुछ दुरुस्त दिखाया जाता है। बारिश में गोशालाओं में जलभराव होने से सारी व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है और ऑल इज वेल के दावे भी खोखले साबित हो गए हैं।

फोटो-21-जानकारी पर पहुंचे एडीएम संजय कुमार सिंह। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें