फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहानी में चौथे दिन भी ठप रही पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में चौथे दिन भी पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। फुंकी मोटर की मरम्मत कर गुरुवार शाम लगवाई गई लेकिन अब मोटर से पानी ऊपर टंकी में नहीं चढ़ पा रहा है। जिससे शुक्रवार को भी आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कस्बे में लगी पानी की टंकी की मोटर 14 सितंबर को फुंक गई थी। इसके बाद से जलापूर्ति ठप चल रही है। पालिका कर्मियों ने मोटर को दोबारा खुलवाकर उसे सही कराना शुरू कर दिया है। पालिका के ईओ अहिबरन लाल ने बताया कि कार्य जारी है।
विज्ञापन

ठीक करवा कर शाम तक पेयजल आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें