फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर से तेल और तांबे का तार चुराने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की स्पेशल टीम और देहात कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांच शातिर गिरफ्तार किए गए हैं। यह लोग ट्रांसफार्मर से तेल और तार चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

इनके कब्जे से ट्रांसफार्मर के अंदर इस्तेमाल किया जाने वाला साढ़े 11 किलो कॉपर (तांबा) का तार, 1,05,400 रुपये और बोलेरो जीप बरामद की गई है। इनके एक साथी की तलाश भी पुलिस कर रही है।

छह अक्तूबर को चरौली विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अभिषेक यादव ने देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उपकेंद्र के बाहर ट्रॉली में लदे 400 केवी के ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर वायर चोरी हो गया है। घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र की विशेष टीम के साथ ही देहात कोतवाली पुलिस को लगाया गया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिसन थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी सोनू, शिवम वर्मा, सुखदेव, शिवम और विपिन कुमार ने अपने एक साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इन पांचों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से साढ़े 11 किलो तांबे का तार, नकदी और कार बरामद हुई है। इनके एक साथी की तलाश की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने बताया कि विपिन कुमार पर पहले से ही शाहजहांपुर जनपद के रामचंद्र मिशन थाने में दो मामले दर्ज हैं। शिवम पर री शाहजहांपुर के कांठ थाने में एक मामला दर्ज है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें