फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र ग्राम गोदहाई में गुरुवार की शाम खेत पर गए किसान की संदिग्ध हालात मेें तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम गोदहाई निवासी लालू (50) खेती करते थे। गुरुवार की शाम वह खेत पर भूसा भरने गए थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में सीएचसी ले आए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक भूसा भरते समय दम घुटने से मौत हुई है। सीएचसी प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उनके दो बेटे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक सिर पर चोट का निशान था। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया है। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें