फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेरिया व डेंगू के दो-दो मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मलेरिया और डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिला चिकित्सालय की पैैैथोलॉजी में हुई रक्त नमूनों की जांच में डेंगू और मलेरिया के दो-दो मरीज मिले हैं। बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बुखार पीड़ित मरीजों की पांच जांचें अनिवार्य कर दी हैं। इन जांचों की रिपोर्ट आने पर ही मरीजों को इमरजेंसी वार्ड से दूसरे वार्डों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आकस्मिक कक्ष में रोजाना पांच-छह बुखार पीड़ित भर्ती हो रहे हैं। दो दिनों से लगातार डेंगू और मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। पैथोलॉजी के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बुधवार को 179 मरीजों के जांच के लिए सैंपल लिए गए। इसमें 36 लोगों ने डेंगू की और 58 लोगों ने मलेरिया की जांच कराई। इसमें डेंगू का एक मरीज मिला और मलेरिया के दो मरीज मिले। मंगलवार रात भी एक नमूने में पीड़ित के डेंगू की पुष्टि हुई थी। सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी ने बताया कि बुखार के मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने पर पांच जांचें अनिवार्य कर दी गईं हैं। बताया कि जांचों के नाम आकस्मिक कक्ष में चस्पा कर दिए गए हैं।
जिला चिकित्सालय में बुधवार को बुखार के सात और नए मरीज बढ़े हैं। बेनीगंज के शुक्लापुर निवासी शौर्य (4),बेहटागोकुल के दुलारपुर निवासी पप्पू (21), टड़ियावां के अलावलपुर निवासी राजपाल (40), आदिलपुर निवासी आदित्य (15), शहर कोतवाली के मक्कापुरवा निवासी नीलम (25), हरियावां के अरुवा निवासी स्वाती (6), दलेलपुर निवासी रामकली (45) का भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पांच जांचें कराना अनिवार्य हैं
विडाल, डेंगू, मलेरिया, टॉयफाइड, कोरोना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें