फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत --

विज्ञापन
बिल्हौर-कटरा मार्ग पर दुर्घटनास्थल पर पड़ी बाइक हटाते पुलिसकर्मी व लगी भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पाली। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर गुरुवार शाम वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों चचेरे मामा-भांजे हैं। मृतक के भाई ने गांव के ही तीन लोगों पर हत्या कर शव सड़क पर फेंकने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गौहना निवासी नन्हूं त्रिवेदी (28) अपने चाचा पवन के साले फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के खरगपुर खंडौली निवासी महेश (30) के साथ बाइक से रूपापुर बाजार गया था। खरीददारी कर दोनों वापस गौहना जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर रूपापुर चौराहे के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे मामा-भांजे गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक आसपास के लोग पहुंचे तब तक महेश की मौत हो गई। गंभीर हालत में नन्हूं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नन्हूं ने भी दम तोड़ दिया। घटना से दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नन्हूं के बड़े भाई राजीव ने बताया कि 30 जनवरी को गांव निवासी तीन लोगों के साथ नन्हूं का विवाद हो गया था। आरोपियों ने नन्हूं को रायफल की बट मारकर घायल कर दिया था। आरोप है कि इन्हीं लोगों ने नन्हूं और महेश की हत्या कर शव सड़क पर डाल दिया ताकि यह दुर्घटना लगे।
थानाध्यक्ष पाली विनोद गोस्वामी ने बताया कि दुर्घटना का मामला है। जिन लोगों से विवाद हुआ था, उस मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी थी। फिर भी परिजन तहरीर देंगे तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
जूते खरीदे पर पहन नहीं सके
गौहना निवासी छोटू की रूपापुर बाजार में ही फुटवियर की दुकान है। घटना से पहले नन्हूं और महेश छोटू की दुकान पर गए थे। यहां से दोनों ने अपने-अपने लिए जूते खरीदे थे और जूते लेकर वापस गांव जा रहे थे। रास्ते में ही हादसा हो गया।
शव देकर मां बदहवाश
नन्हूं पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता राकेश के साथ वह भी खेती में हाथ बंटाता था। मां नीरज उसका शव देखकर बदहवास हो गई। महेश के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह गांव में रहकर खेती करता था।

सवायजपुर सीएचसी में बिलखती महेश की मां शशिकला व अन्य। संवाद- फोटो : HARDOI

महेश की फाइल फोटो।- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें