शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को घर में दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी मंगलवार को सुबह शौच के लिए खेत पर जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उसे अगवा कर गांव के ही एक मकान में बंद कर दिया। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के घर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
गुरुवार को हालात जानने के लिए निकले युवकों ने गांव की एक दुकान पर खड़ी किशोरी की छोटी बहन से जानकारी ली। बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों को युवकों पर शक हो गया। पिता ने उनके घर जाकर पूछताछ करने के साथ पुलिस को सूचना देने की धमकी दी। इसके कु छ देर बाद ही किशोरी घर पहुंच र्गई। कि शोरी ने घर आकर आप बीती परिजनों क ो सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।