फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर गैंगरेप

Thu, 12 May 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : logo
विज्ञापन
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को घर में दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। गुरुवार को किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।      
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित किशोरी मंगलवार को सुबह शौच के लिए खेत पर जा रही थी आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के तीन युवकों ने तमंचे के बल पर उसे अगवा कर गांव के ही एक मकान में बंद कर दिया। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इधर, किशोरी के घर न आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

गुरुवार को हालात जानने के लिए निकले युवकों ने गांव की एक दुकान पर खड़ी किशोरी की छोटी बहन से जानकारी ली। बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजनों को युवकों पर शक हो गया। पिता ने उनके घर जाकर पूछताछ करने के साथ पुलिस को सूचना देने की धमकी दी। इसके कु छ देर बाद ही किशोरी घर पहुंच र्गई। कि शोरी ने घर आकर आप बीती परिजनों क ो सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर  पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें