फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्लामंडी से सौ क्विंटल अनाज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नवीन गल्लामंडी परिसर में चोरों ने चार आढ़तियों की दुकानों और गोदामाें के ताले तोड़कर 54.5 क्विंटल अनाज चोरी कर लिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के पिहानी चुंगी पुलिस चौकी के अधीन आने वाली नवीन गल्लामंडी में गोपाल एंड कंपनी के नाम से प्रमोद कुमार गुप्ता की आढ़त है। बुधवार रात को गोदाम के ताले चोरों ने तोड़ दिए। इसके बाद यहां से 37 कट्टी सरसों को पार कर दिया। प्रमोद की दुकान के करीब ही स्थित राजेंद्र गुप्ता और खुशीराम गुप्ता की आढ़त को भी चोरों ने निशाना बनाया। इन दोनों आढ़तों के ताले तो तोड़ दिए गए लेकिन कोई सामान चोरी नहीं किया।
विज्ञापन

यहां से कुछ दूर पर सुंदरलाल गुप्ता की आढ़त और गोदाम भी है। चोरों ने इस आढ़त और गोदाम का ताला तोड़कर 72 कट्टी चावल चोरी किए। गुरुवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे आढ़तियों को घटना का पता चला। मंडी समिति व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने घटना की जानकारी मंडी सचिव नीलिमा गौतम को दी तो वह भी मौके पर पहुंचीं। व्यापारियों ने उनसे मंडी की सुरक्षा व्यवस्था उचित न होने पर नाराजगी जताई। मंडी सचिव ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराए जाने का आश्वासन दिया, तो व्यापारी शांत हो गए।

इंसेट
15 दिन पहले भी तोड़े गए थे ताले
प्रमोद कुमार गुप्ता की आढ़त और गोदाम पर चोरों का निशाना पिछले काफी समय से था। प्रमोद ने बताया कि 15 दिन पहले भी उनकी आढ़त के ताले तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया था। लगभग 8 दिन पहले मंडी परिसर में ही स्थित देवेंद्र, रामशंकर, रामप्रकाश समेत पांच व्यापारियों की आढ़तों के ताले टूटे मिले थे।
विज्ञापन


इंसेट
रात में अराजक तत्वों का रहता है जमावड़ा
नवीन गल्लामंडी परिसर में शाम होते ही अराजक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। कई बार पुलिस यहां छापेमारी के दौरान जुआरी पकड़ चुकी है। इसके अलावा नशाखोरी का कारोबार भी अराजक तत्व मंडी परिसर में रात में संचालित करते हैं। मंडी परिसर के गेट पर तैनात रहने वाले सुरक्षाकर्मी भी बेपरवाह रहते हैं जिससे घटना हो जाती है।



- गल्लामंडी से 55 क्विंटल अनाज चोरी
-दो आढ़तियों के गोदाम में हुई चोरी
-दो अन्य दुकानों में भी चोरी का प्रयास
-मंडी सचिव ने एसपी से की सुरक्षा की मांग



फोटो- 8 गोदाम से चोरी की जानकारी देते प्रमोद गुप्ता।
फोटो- 9 गल्लामंडी में चोरों द्वारा तोड़ी गई गोदाम की कुंडी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें