फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल स्टोर व घर से चोरों ने लाखों का सामान समेटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांडी/बिलग्राम। चोरों ने बुधवार रात अलग-अलग थाना क्षेत्र में दुकान व मकान को निशाना बनाया। सांडी थाना क्षेत्र में चोर मकान से गहने व रुपये समेत करीब दो लाख का सामान समेट ले गए। जबकि बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र में जनरल स्टोर की दीवार में नकब लगाकर करीब 60 हजार का माल पार कर ले गए। गुरुवार को पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के दतेली गांव निवासी प्यारेलाल बुधवार रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर बंगले में सोने चला गया। गृहस्थी का काम निपटाने के बाद पत्नी प्यारी व बहू रिंकता आंगन में सोई थी। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे पत्नी जागी तो कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर पहुंची तो फर्श पर कपड़े व सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा कमरे में रखे दो बक्सों के ताले टूटे थे और अंदर रखे गहने व अन्य सामान चोरी हो गए थे। चोरी की जानकारी होने पर प्यारेलाल ने थाने में तहरीर दी। पूछताछ में बताया कि चोर मकान के पीछे की दीवार से छत के रास्ते घर में पहुंचे थे। कमरे और बक्से का ताला तोड़कर पत्नी व बहू के गहने व रुपये समेट ले गए। उसने करीब दो लाख रुपये के सामान की चोरी बताई है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने गांव के ही दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है। एसओ भानु प्रताप ने जांच कर कार्रवाई का आश्वसन दिया है। दूसरी वारदात में बिलग्राम क ोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सदर बाजार निवासी गोकरन पुत्र राजाराम जनरल स्टोर की दुकान हैं। उनकी दुकान कस्बा में पीएनबी बैंक की शाखा के सामने है। बुधवार रात करीत 8 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे। दुकान खोलने के बाद स्टोर क ी दीवार के पिछले हिस्से में नकब लगी मिली। दुकान में रखा काफी सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने कोतवाली में दी गई तहरीर में करीब 60 हजार के सामान की चोरी बताई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- जनरल स्टोर व घर से चोरों ने लाखों का सामान समेटा
-बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में जनरल स्टोर को बनाया निशाना
सांडी थाना क्षेत्र में घर से गहने व रुपये चोरों ने किए पार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें