फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फांसी पर लटकते मिले प्रेमी युगल के शव

विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर में मंगलवार सुबह एक बाग में प्रेमी युगल के शव आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकते मिले। युवक के पिता ने युवती के परिजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर मामले को पेचीदा कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सैदापुर निवासी शिल्पी देवी कुशवाहा (18) हाईस्कूल तक पढ़ने के बाद घर पर ही रह रही थी, जबकि नवाबगंज निवासी सुनील (19) इंटरमीडिएट का छात्र था।
मंगलवार की सुबह दोनों के शव बाग में एक नायलॉन की रस्सी से आम के पेड़ पर फंदे से लटकते मिले। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने दोनों के शव लटकते देखे, तो कुछ ही देर में गांव में चर्चा हो गई और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शिल्पी को पहचानकर उसके परिजनों को सूचना दी गई, और सुनील को भी स्थानीय लोगों ने पहचान लिया।
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर सीओ बिलग्राम विशाल यादव और थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर भी मौके पर पहुंच गए। सुनील के पिता केशव यादव ने युवती के परिजनों पर प्रेम प्रसंग के कारण हत्या कर देने का आरोप लगाया है। केशव ने पुलिस को बताया कि रात में 12 बजे सभी परिजन सोए थे और सुनील भी सो गया था। वह यहां कब और कैसे पहुंचा इसकी जानकारी होने से उन्होंने इनकार किया।
उधर, दूसरी ओर युवती के छोटे भाई ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। इसके बाद साढ़े आठ बजे बहन का शव मिलने की जानकारी हुई। वह यहां कब और कैसे आई इसकी जानकारी होने से उसने इनकार किया। थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कॉल डिटेल से खुलेंगे कई राज
शिल्पी और सुनील दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। स्कूल में पढ़ाई के दौरान ही दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था और इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को भी थी। शव की तलाशी के दौरान सुनील की जेब में उसका मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन में पैटर्न लॉक पड़ा है। इस वजह से पुलिस इसे फौरन नहीं खुलवा सकी। हालांकि पुलिस ने सुनील के कॉल डिटेल निकलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कॉल डिटेल सामने आने के बाद कई राज आसानी से पुलिस खोल लेगी।
... तो शिल्पी के लिए तोहफे लेकर गया था सुनील
विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक सुनील शिल्पी के लिए तोहफे का भी इंतजाम कर चुका था। पुलिस ने जब दोनों शवों की तलाशी ली, तो सुनील के पैंट की पिछली जेब में दो घड़ी और एक ब्रेसलेट भी निकला। एक जेंट्स घड़ी थी जो कि पुरानी थी, लेकिन एक नई लेडीज घड़ी भी थी। इसके अलावा लेडीज ब्रेसलेट भी नया था। स्थानीय लोगों और पुलिस का मानना है कि तोहफे के रूप में उक्त चीजें देने के लिए सुनील ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें