फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक नेता की कार का शीशा तोड़कर बैग और अटैची चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष की कार का शीशा तोड़कर अटैची और बैग चोरी कर लिया गया। देर शाम बैग और अटैची शहीद उद्यान में पड़े मिले। चेारी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश त्यागी रेलवेगंज में सीबी रोड पर रहते हैं। सोमवार को मकान के बाहर उनकी सफारी कार खड़ी थी। शाम को लगभग पांच बजे उन्होंने देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। उन्हें लगा कि कार में गैस बनने से शीशा टूट गया होगा। रात लगभग दस बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने पूछा कि आपकी अटैची और बैग कहां है। त्यागी ने कार में रखे होने की बात कही। फोन करने वाले ने बताया कि बैग और अटैची शहीद उद्यान मे पड़े हैं। शहीद उद्यान में उन्हें अटैची और बैग मिल गए। सभी अभिलेख और कपड़े जस के तस थे। मिल गए। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज मेें तीन लोग घटना को अंजाम देखते नजर आए। योगेश ने मंगलवार शाम शहर कोतवाल में तहरीर दी। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें