फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। फर्रुखाबाद निवासी युवती ने फर्रुखाबाद निवासी युवक व हरपालपुर निवासी उसके साथी पर सात माह पूर्व हरपालपुर में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद जनपद के फतेहगढ़ निवासी महिला ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि फरवरी में वह हरपालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रितेश्दार के यहां आई थी। 18 फरवरी को वह किसी काम से घर से निकली थी।
इस बीच फर्रुखाबाद निवासी गोविंद व हरपालपुर के ग्राम सुरजूपुर निवासी अंकित ने उसे पकड़ लिया। इन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि उसने घटना के बाद शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर कोर्ट ने रिपोर्ट दर्ज किए जाने का आदेश दिया है। सोमवार की शाम पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल राघवन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें