फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन तीन पालियों में हुई डीएलएड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) के चतुर्थ सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की मंगलवार को तीन पालियों में परीक्षा हुई। तीनों पालियों में हुई परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

परीक्षा प्रभारी उमेश चंद्र ने बताया कि प्रथम पाली में चतुर्थ सेमेस्टर के विज्ञान विषय में वेणीमाधव विद्यापीठ में 556 पंजीकृत थे। 555 उपस्थित रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 464 पंजीकृत थे, 455 उपस्थित रहे। नौ अनुपस्थित रहे।
आर्यकन्या इंटर कॉलेज में 475 पंजीकृत थे। 471 उपस्थित रहे और चार अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में गणित प्रश्न पत्र में श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में 556 पंजीकृत थे जिसमें से एक अनुपस्थित रहा। 555 ने उपस्थित रहकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज में 475 पंजीकृत थे 470 उपस्थित रहे और पांच अनुपस्थित रहे। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में 464 पंजीकृत में से 455 उपस्थित रहे। तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन में तीनो केंद्रों पर 1495 पंजीकृत थे। 1479 उपस्थित रहे और 16 अनुपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें