फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने एक युवक पर घर में घुसकर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जुलाई को वह बेटे के साथ खेत में पानी लगाने गया था। घर में उसकी 13 वर्षीय बेटी अकेली थी। दोपहर में ग्राम हेरवल निवासी छोटू घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग गया। बताया कि शाम को वह और उसका बेटा घर पहुंचा तो बेटी ने पूरी बात बताई। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें