हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भुलभुला में बुधवार की रात एक मोर की मौत हो गई। गांव के ही कुछ लोगों ने मोर के शव को खेत में दफन कर दिया। सूचना मिलने के बाद गुरुवार की सुबह वन दरोगा ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भुलभुला गांव निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पांच दिन पूर्व गांव के ही कुछ लोगों ने मोर को पकड़ कर उसे बांध लिया था। उसे खाना पानी भी नहीं दिया जा रहा था। जानकारी होने पर बुधवार को ग्रामीणों ने मोर को छुड़वाया। बुधवार की शाम मोर की मौत हो गई। इस पर लोगों ने खेत में गड्ढा खोदकर मोर के शव को दफन कर दिया। गुरुवार सुबह वन दरोगा मौके पर पहुंचे। शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भिजवाया। मोर के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।