फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे की पक्की छत गिरी, मलबे में दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के जुगापुरवा गांव में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान के बरामदे की पक्की छत गिर गई। नीचे चारपाई पर लेटे युवक की मलबे में दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जुगापुरवा गांव निवासी रामनिवास (35) शनिवार की सुबह घर में सो रहा था। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश के चलते मकान के बरामदे की पक्की छत ढह गई। रामनिवास मलबे में दब गया। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आ गए और आनन फानन ही मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल रामनिवास को अस्पताल ले जाया जाता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामनिवास विवाहित था। उसके दो बेटे व चार बेटियां हैं। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्राम जुगापुरवा में एक मकान की पक्की छत गिरने व उसके मलबे में दबकर रामनिवास की मौत होने की सूचना मिलने के बाद दोपहर में विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू गांव पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिजनों को प्रशासन की ओर से मदद दिलाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें