कोविड सेंटर में सूचनाएं एकत्र करतीं स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। नगर पालिका परिसर में डिस्ट्रिक्ट इंट्रीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तैयार हो गया है। इससे कोरोना मरीजों को इलाज में सुविधा मिलेगी। बुधवार को कंट्रोल रूम में कई कॉल आईं। संबंधित लोगों को कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने कोविड टीकाकरण, संक्रमित होने पर होम आइसोलेट व इलाज आदि की जानकारी दी।
विधानसभा उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने मंगलवार शाम कंट्रोल सेंटर के नए भवन का नगर पालिका सभागार में लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि/आयुक्त लखनऊ मंडल लखनऊ रंजन कुमार मौजूद रहे।
विधान सभा उपाध्यक्ष ने बताया कि एचसीएल कंपनी के सहयोग से बने इस कोविड कमांड सेंटर की स्थापना से कोविड मरीजों की जानकारी मिलेगी। सूचना मिलते ही मरीजों को समय से इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया जा सकेगा। बुधवार को कोविड कंट्रोल रूम के कर्मियों के पास कई जगहों से कॉल आईं। मरीजों कोे सलाह व सहायता उपलब्ध कराई गई।