फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी पंचनद कटरी में बस सेवा

विज्ञापन
फोटो-31- भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह का अभिनंदन करते सुनील अवस्थी और गांव के लोग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सवायजपुर विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा विधायक बने माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि पंचनद कटरी को विकास में सबसे आगे ले जाना ही प्राथमिकता है। पिछले कार्यकाल में तमाम सड़कों के साथ ही अर्जुनपुर पुल आदि के वर्षों पुराने मसलों का समाधान हो गया।
विज्ञापन

अब नए विकास कार्यों के क्रम में अर्जुनपुर चालू होने के बाद पंचनद को बस सेवा से सीधे कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं शाहजहांपुर व जिला मुख्यालय से जोड़े जाने के लिए प्रयास करेंगे। पंचनद कटरी में श्रीमऊ के पास आयोजित अभिनंदन समारोह में भाजपा विधायक का स्वागत करते हुए सुनील अवस्थी, श्रीकांत, सर्वेश, संतोष, आदेश, रोहित आदि ने हरपालपुर से चौंसार, श्रीमऊ, एवं बरोलिया से श्रीमऊ की सड़क के लिए आभार जताया।
सुनील अवस्थी एवं आदेश ने विधायक को चांदी का मुकुट पहना कर एवं गदा भेंट की। प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी आदि रहे। वहीं बावन ब्लॉक के बरसोहिया में भी सम्मान किया गया। मंडल अध्यक्ष केपी सिंह, कृष्ण कुमार, सर्वेश, विजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें