फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलापुर, पलिया राय सिंह मार्ग बदहाल, राहगीर परेशान

विज्ञापन
फोटो-16- अनंगपुर-शाहाबाद जर्जर मार्ग - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
पचदेवरा। अनंगपुर-शाहाबाद मार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर हो गया है। इस रास्ते से आवागमन करने वाले 35 से ज्यादा गांवों के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर सफर करना कमर दर्द, जोड़ों में दर्द, सांस रोगों सहित कई गंभीर बीमारियों को दावत देने जैसा है। जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर कई बार ग्रामीण स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद किसी ने ध्यान नहीं दिया
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2016 में अनंगपुर से शाहाबाद तक 15 किलोमीटर सड़क बनाई गई थी। सड़क बनने के दो साल बाद जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। सड़क पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हैं। 50 से 100 मीटर लंबाई में सड़क की गिट्टियां उखड़ गईं हैं। वाहनों से उड़ने वाली धूल परेशानी पैदा कर रही है।
हल्की सी बारिश होते ही गड्ढों में जलभराव हो जाता है। इस मार्ग से गुजरने वाले अनंगपुर, मुर्तजानगर, रूरा, कूंडी, पिपरिया सहित 35 गांवों के लोगों को तहसील मुख्यालय और जिला मुख्यालय आने जाने के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण मनोज, रोहित, अशोक, भानू, प्रीतेश दीक्षित, राजीव सिंह, ओमपाल सिंह ने सड़क की मरम्मत जल्द कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलापुर-पलिया राय सिंह मार्ग बदहाल
बेनीगंज। कोथावां नहर चौराहे से निकला मंगलापुर पलिया राय सिंह संपर्क मार्ग बदहाल है। आए दिन इस सड़क पर हुए गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। सड़क खराब होने से कोथावां अटीया भट्ठा, बेनीगंज में पढ़ने वाले बच्चों, कोथावां सीएचसी आने वाले मरीजों को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की है, लेकिन समस्या जस की तस है।
कोथावां नहर चौराहे से मंगलापुर से होते हुए पलिया पुल तक सड़क की लंबाई करीब आठ किलोमीटर है। इस मार्ग से कोथावां कस्बे, अटीया भट्ठा, बेनीगंज के लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शिकायत क्षेत्रीय जन प्रतिनिधि और लोक निर्माण विभाग के अफसरों से भी की है, लेकिन किसी ने संज्ञान नहीं लिया है।
जिले की कई सड़कों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - एके दिवाकर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग

फोटो-14- मंगलापुर पलिया राय सिंह जर्जर मार्ग- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें