फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपा नहीं, कुर्बानियों से मिली देश को आजादी

विज्ञापन
फोटो-8- गांधी मैदान में कार्यक्रम में मौजूद लोग। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। आजादी के 75वें वर्ष में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बैनर तले गांधी मैदान में सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। आयोजन में शहीदों को प्रतीकात्मक रुप से सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अवध प्रांत के सह प्रांत प्रचारक मनोज ने कहा कि आजादी किसी की कृपा और आशीर्वाद से नहीं मिली, बल्कि अनगिनत देशप्रेमियों, जांबाज सपूतों ने इसके लिए शहादत दी। उन्होंने कहा कि ‘दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल’ गीत गांधी ने नहीं बल्कि गांधी के सत्ता चाहने वाले चमचों ने गाया था।
विज्ञापन

गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचारक ने कहा कि आजादी के लिए शहीद होने वाले और संघर्ष करने वाले सैकड़ों नाम लोग जानते हैं, लेकिन लाखों शहीद ऐसे भी हैं, जिनका हमलोगों को नाम तक नहीं पता। ऐसे ही लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मनोज ने कहा कि हमें आजादी मिली है, लेकिन यह खंडित आजादी है। सिंध के बिना हिंद अधूरा है, गांधारी का देश भी इसी देश का हिस्सा था। बांग्लादेश भी भारत का ही अंग था। उन्होंने कहा कि पूरा-पूरा हिंदुस्तान देखने की लालसा भारत के हर देशवासी में है। उन्होंने भगत सिंह, अशफाक उल्ला खां, ऊधम सिंह, चंद्रशेखर आजाद से जुड़े वृत्तांत बताते हुए आजादी की शौर्य गाथा भी सुनाई। कार्यक्रम के दौरान भारत माता की आरती और वंदेमातरम का समूह गान हुआ। अनिल दीवाना ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

हाल ही में शहीद हुए मेजर पंकज पांडेय के पिता अवधेश पांडेय, वीर नारियां बेबी, रामदेवी और रामलली को भी सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जयदेव के पुत्र संजय कपूर के साथ ही विभाजन के बाद भारत में पाकिस्तान से रहने आए अनिल भसीन का भी सम्मान किया गया।
आयोजन समिति के जिला संयोजक संजीव खरे ने बताया कि 16 दिसंबर यानी विजय दिवस तक यह आयोजन चलेंगे। कार्यक्रम में प्रांत संघचालक कृष्ण मोहन, प्रांत धर्म जागरण प्रमुख सुरेंद्र, विभाग संघचालक शिवस्वरुप, जिला प्रचारक इंद्रपाल, विहिप के प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, भावना मोहन गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, कर्मवीर सिंह चौहान, शशिभूषूण शुक्ला शोले, अनुराग द्विवेदी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, अजय बाजपेई भुल्लन, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल, डॉ. सुरेश अग्रिहोत्री आदि मौजूद रहे।

फोटो-9- कार्यक्रम स्थल पर उकेरी गई रंगोली। संवाद- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें