फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी पुलिया से आए दिन हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे में कई सड़क और चौराहों पर टूटी पुलिया आए दिन हादसों का सबब बन रही हैं। कई वर्षों बाद भी इस समस्या से जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। नागरिकों ने ठीक कराने की आवाज उठाई है।
विज्ञापन

मोहल्ला नागर व खुरमुली की सीमा को निर्धारित करने वाले मार्ग पर मोहम्मद बशीर के मकान के पास स्थित पुलिया एक अरसे से टूटी हुई है। इसके चलते इस सड़क से चार पहिया वाहनों को गुजरने में दुश्वारी होती है।
दोपहिया वाहनों के लिए तो ये बेहद खतरनाक साबित हो रही है। आए दिन बाइक सवार दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो रहे हैं। यही हालत मोहल्ला खुरमुली में है। यहां चौराहे के पास स्थित पुलिया टूटी होने से खतरा रहता है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्राना में मनीष सविता के आवास के पास कई वर्ष से टूटी पुलिया हादसों को दावत दे रही है। नागरिकों ने कई बार इन्हें ठीक कराने की मांग की, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
कस्बे के शफीउल्लाह, मनीष सविता, अरविंद कुमार, वसीम, साजिद, राशिद आदि ने टूटी पुलिया का निर्माण करवाने की मांग की है। ईओ अहिबरन लाल ने बताया कि शीघ्र ही सर्वे करवा कर टूटी पुलियों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें